कभी गांव में चराते थे भैंस, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए कौन है ये शख्स

पटना। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी फिल्में चले या ना चले पर उनके गाने हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। आज एक्टर एक फिल्म में काम करने के लिए मोटी रकम वसूलते है लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। बिहार के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी से लोगों को इस कदर दीवाना किया कि आज देश का बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है।

धनाडीह गांव में हुआ जन्म

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के सारण जिले के धनाडीह गांव में हुआ था। उनका मूल नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। बताया जाता है कि बचपन में अत्याधिक बात करने के कारण उनका नाम ‘खेसारी’ पड़ गया। आज रॉयल जिदंगी जीने वाले खेसारी बचपन में मवेशी चराते थे। शुरूआत से ही उन्हें गाने बजाने में विशेष रूचि थी। उम्र बढ़ने के साथ-साथ संगीत और अभिनय के प्रति रूझान बढ़ता चला गया और खेसारी ने भोजपुरी इंड्रस्ट्री में हाथ पैर मारना शुरू कर दिया।

माल भेटाई मेला से मिली सफलता

साल 2000 के अंत में उन्होंने अपने करियर का आगाज किया और कई छोटी बड़ी म्यूजिक वीडियो में काम किया। खेसारी पहली बड़ी सफलता भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली। जिसके जरिए उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। गायकी में सफल होने के बाद उन्होंने हीरो बनने की ठानी। कई ऑडिशन दिए और आखिरकार साल 2011 के आस-पास उन्हें एक फिल्म मिली। जिसका नाम साजन चले ससुराल रखा गया।

साजन चले ससुराल ने बनाया स्टार

11 जून 2011 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसने भोजपुरी सिनेमा को एक और नया सितारा दिया। यह फिल्म खेसारी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद खेसारी ( Khesari Lal Yadav ) ने एक से बढ़कर एक फिल्मो में काम किया। जिनमें जान तेरे नाम, नागिन, सपूत, देवरा पे मानवा डोल, तेरे कसम, छपरा एक्सप्रेस, सोला और सबनम, जानेमन, खिलाड़ी, होगी प्यार की जीत, दबंग सरकार, बलम जी आई लव यू, संघर्ष और बाप जी जैसी फिल्में प्रमुख है।

14 करोड़ के मालिक

एक दौर वह था जब खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के माता पिता के पास खुद का घर नहीं था। अपनी लगन और मेहनत से एक्टर ने खुद को साबित किया। आज खेसारी एक फिल्म में काम करने के लिए 50 से 70 लाख रुपये लेते हैं। जबकि एक गाने के लिए वो करीब 2 से 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं। भोजपुरी स्टार 14 करोड़ रुपए के मालिक है। खेसारी आने वाले समय में रिश्ते, राजाराम और अपराधी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है।

Related Posts

Maroon Color Sadiya ने 250 मिलियन लोगों को किया घायल

250 मिलियन के पार हुआ मरून कलर सड़िया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज…

 कितने करोड़ के मालिक हैं निरहुआ, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज

Dinesh Lal Yadav Net Worth: दिनेश लाल यादव आज भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार है, वे किसी परिचय के मोहताज नहीं है. जैसे ही उनका कोई नया गाना या मूवी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Friday OTT Releases 6 New Movies And Web Series Hitting Netflix, ZEE5

Friday OTT Releases 6 New Movies And Web Series Hitting Netflix, ZEE5

‘मां’ का राक्षस रूप, 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई

‘मां’ का राक्षस रूप, 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई

4 घंटे तक मुझे मारता रहा..’ एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली दास्तां

4 घंटे तक मुझे मारता रहा..’ एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली दास्तां

Maroon Color Sadiya ने 250 मिलियन लोगों को किया घायल

Maroon Color Sadiya ने 250 मिलियन लोगों को किया घायल

 कितने करोड़ के मालिक हैं निरहुआ, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज

 कितने करोड़ के मालिक हैं निरहुआ, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज

Paradise – Official Hindi Teaser

Paradise – Official Hindi Teaser