उबलते मसाले वाले पानी में चावल का आटा डालकर बनेगा स्वादिष्ट नाश्ता, निशा मधुलिका ने बताई खींचू गट्टे की रेसिपी
उबलते मसाले वाले पानी में चावल का आटा डालकर बनेगा स्वादिष्ट नाश्ता, निशा मधुलिका ने बताई खींचू गट्टे की रेसिपी
सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कम तेल में बना कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो मशहूर शेफ निशा मधुलिका की ‘चावल के खींचू गट्टे’ की रेसिपी बेहतरीन ऑप्शन है। उबलते मसालेदार पानी में चावल का आटा मिलाकर भाप में पकाए गए ये गट्टे खाने में बेहद सॉफ्ट और सुपाच्य होते हैं।
रोज-रोज नाश्ते में क्या नया बनाया जाए, यह हर घर की सबसे बड़ी उलझन होती है। अगर आप भी स्वाद से भरपूर लेकिन कम तेल में बनने वाली किसी आसान रेसिपी की तलाश में हैं, तो मशहूर कुकिंग शेफ निशा मधुलिका की ‘खींचू गट्टे’ रेसिपी आपके काम आ सकती है।
उबलते हुए मसालेदार पानी में अजवाइन, तिल, अदरक-मिर्च और चावल का आटा डालकर तैयार किया गया नाश्ता न सिर्फ झटपट बनता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत हल्का होता है। भाप में पकाकर हलके तड़के के साथ परोसे जाने वाले सॉफ्ट और चटपटे गट्टे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं।

सबसे पहले कड़ाही लें और उसमें पौने 2 कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रखें। अब इस पानी में स्वादानुसार नमकं, अदरक-मिर्च का पेस्ट, अजवाइन, जीरा, सफेद तिल और थोड़ा सा तेल डालें। मसालों का सारा फ्लेवर पानी में अच्छी तरह से समा जाने के लिए इसे लगभग 5 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा और बारीक कटा ताजा हरा धनिया मिलाएं। बेकिंग सोडा डालने से गट्टे अंदर से बेहद सॉफ्ट बनते हैं।
जब पानी में मसालों की बढ़िया खुशबू आने लगे, तो गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें। अब इसमें धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा करके चावल का आटा डालते जाएं और लगातार मिलाते रहें। ऐसा करने से आटे में गुठलियां नहीं पड़ती हैं। धीमी आंच पर पकाते हुए मिलाने से मिक्सचर एक स्मूद और गाढ़े डो का रूप ले लेगा। इसके बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही को 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि भाप में आटा अच्छे से सेट हो जाए।
आटे को मसलकर सॉफ्ट करें और रोल बनाएं

10 मिनट बाद इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में निकाल लें। जब आटा हल्का ठंडा हो जाए तब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण को अच्छे से मसल लें। इसमें एक चम्मच तेल और डालकर आटे को तब तक मलें जब तक कि वह एकदम चिकना और सॉफ्ट न हो जाए। अब तैयार डो से 4-5 बराबर साइज की लोइयां तोड़ लें और हाथों से दबाते हुए उनके लंबे-लंबे रोल तैयार कर लें।
रोल्स को स्टीम करें और टुकड़ों में काटें
अब तैयार किए गए सभी लंबे चावल के रोल्स को स्टीमर या जालीदार बर्तन में रखकर अच्छी तरह से स्टीम कर लें। जब ये रोल्स पूरी तरह पक जाएं, तो इन्हें आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें। ठंडे होने के बाद एक चाकू की मदद से इन रोल्स को गोल-गोल छोटे-छोटे गट्टों के आकार में काट लें। भाप में पकने के कारण नाश्ता बहुत ही हल्का और आराम से पचाने लायक हो जाता है।
कम तेल में तड़का लगाकर गट्टे तैयार करें

नीबू का रस मिलाएं और गरमा-गरम परोसें
मसालों के अच्छे से मिल जाने के बाद सबसे आखिर में इसमें एक चम्मच ताजा नींबू का रस डालें और गैस बंद कर दें। नींबू का रस डालते ही आपके चटपटे, सॉफ्ट और कम तेल वाले ‘चावल के खींचू गट्टे’ बनकर तैयार हैं। इसे किसी अलग चटनी या सॉस की भी जरूरत नहीं होती, आप इसे सीधे ही गरमा-गरम खा सकते हैं। यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा।
