B.Tech की पढ़ाई, अब 1.23 करोड़ का पैकेज, इस इंस्टीट्यूट के छात्र ने किया कमाल
B.Tech की पढ़ाई, अब 1.23 करोड़ का पैकेज, इस इंस्टीट्यूट के छात्र ने किया कमाल

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए काॅलेज का प्लेसमेंट रिकाॅर्ड महत्वपूर्ण होता है। जब हाई सैलरी पैकेज की बात आती है तो अक्सर ध्यान IIT या NIT की तरफ जाता है लेकिन 2026 में एक और काॅलेज में बीटेक स्टूडेंट को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है। संस्थान में बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में 98 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स को जाॅब्स ऑफर हुई हैं।
BTech Placement of IIIT Delhi 2026: जब भी इंजीनियरिंग के लिए स्टूडेंट्स काॅलेज चुनते हैं तो उस समय प्लेसमेंट रिकाॅर्ड पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। फीस, कोर्स और कैंपस की सुविधाओं के साथ यह भी जानना जरूरी है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद किस काॅलेज में अच्छा प्लेसमेंट होता है। अक्सर, चर्चा होती है कि हाई सैलरी के लिए देश के टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे IIT और NIT में एडमिशन जरूरी है लेकिन 2026 में IIIT दिल्ली में भी छात्रों को शानदार सैलरी पैकेज मिले हैं।
एक BTech छात्र को 1.22 करोड़ का सैलरी पैकेज मिला। संस्थान के आंकड़ों के अनुसार 98.26 प्रतिशत छात्रों को नौकरी मिली। यहां आईआईआईटी दिल्ली के बीटेक प्लेसमेंट 2026 के आंकड़ों की पूरी जानकारी दी जा रही है।