BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती 2026, वैकेंसी, नोटिफिकेशन, आवेदन और परीक्षा तिथि

0
TRE4

BPSC TRE 4.0 2026 Apply Online Starts: Online Application Begins Today for 32,388 School Teacher Posts, Check Last Date, Eligibility & Apply Link

BPSC TRE 4.0 Notification 2026: Overview

Category Details
Name of the Commission Bihar Public Service Commission (BPSC)
Name of the Article BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026
Advertisement No. 15/2026
Previous Advertisement No. 14/2026 (Cancelled)
Recruitment Name School Teacher Recruitment Examination (TRE-4.0)
Notification Release Date 22 September 2026
Who Can Apply? Eligible Indian Candidates
No. of Vacancies 32,388 पद
Class 1 to 5 Vacancies 3,847 पद
Class 6 to 8 Vacancies 8,563 पद
Class 9 to 10 Vacancies 3,877 पद
Class 11 to 12 Vacancies 16,101 पद
Payment Start Date 25 September 2026
Payment Last Date 25 October 2026
Online Application Start Date 25 September 2026
Online Application Last Date 26 October 2026
Exam Date अभी घोषित नहीं
Job Location Bihar
Official Website BPSC Official Website

Note:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 के लिए Advertisement No. 15/2026 दिनांक 22 सितंबर 2026 को विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने पूर्व में 18 अगस्त 2026 को प्रकाशित Advertisement No. 14/2026 को रद्द कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन एवं आवश्यक निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए

TRE4

BPSC TRE 4.0 2026 Date – महत्वपूर्ण तारीखें

Event Dates
Previous Advertisement 14/2026 – रद्द
Previous Notification Date 18 August 2026
Revised Advertisement 15/2026
Revised Notification Out Date 22 September 2026
Payment Start Date 25 September 2026
Payment Last Date 25 October 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 September 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 October 2026
परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं
परिणाम जारी होने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी

बिहार TRE 4.0 रिक्तियां 2026

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: BPSC TRE 4.0 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद शामिल हैं।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: Class 1 to 5

Subject Total Posts
सामान्य (General) 3,065
उर्दू (Urdu) 757
बांग्ला (Bangla) 25
Total 3,847

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: Class 6 to 8

Subject Total Posts
गणित एवं विज्ञान (Mathematics & Science) 2,188
सामाजिक विज्ञान (Social Science) 1,190
हिन्दी (Hindi) 1,096
अंग्रेजी (English) 1,929
संस्कृत (Sanskrit) 1,225
उर्दू (Urdu) 935
Total 8,563

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: Class 9 to 10

Subject Total Posts
हिन्दी (Hindi) 361
अंग्रेजी (English) 696
विज्ञान (Science) 463
गणित (Mathematics) 570
सामाजिक विज्ञान (Social Science) 756
संस्कृत (Sanskrit) 322
उर्दू (Urdu) 660
शारीरिक शिक्षा (Physical  Education) 47
संगीत (Music) 2
Total 3,877

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: Class 11 to 12

Subject Total Posts
जीव विज्ञान (Biology) 449
वनस्पति विज्ञान (Botany) 1,078
रसायन शास्त्र (Chemistry) 3,695
गणित (Mathematics) 657
भौतिकी शास्त्र (Physics) 1,758
अर्थशास्त्र (Economics) 138
भूगोल (Geography) 176
इतिहास (History) 608
गृह विज्ञान (Home Science) 418
संगीत (Music) 736
दर्शन शास्त्र (Philosophy) 80
राजनीति शास्त्र (Political Science) 665
मनोविज्ञान (Psychology) 1,030
समाज शास्त्र (Sociology) 266
लेखाशास्त्र (Accountancy) 66
व्यावसायिक अध्ययन (Business Studies) 133
उद्यमिता (Entrepreneurship) 58
कम्प्यूटर विज्ञान (Computer Science) 407
अंग्रेजी (English) 1,321
हिन्दी (Hindi) 739
संस्कृत (Sanskrit) 746
उर्दू (Urdu) 877
Total 16,101

Grand Total: 32,388

टीचिंग सामग्री लें

बिहार TRE 4.0 पात्रता मानदंड 2026

आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को  शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के पात्रता मानदंडों से अवगत होना चाहिए। जो उम्मीदवार इन मानदंडों को पूरा नहीं करते, उनकी फॉर्म स्वीकार नहीं की जाएगी।

BPSC TRE 4.0 eligibility criteria 2026 – Class Wise Required Qualification? in Detail

कक्षा अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
कक्षा 1 से 5 तक
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) तथा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.)।
  • न्यूनतम 45% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) तथा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 2 वर्षीय डिप्लोमा, जो NCTE के 2002 के विनियमों के अनुसार प्राप्त किया गया हो।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) तथा 4 वर्षीय B.El.Ed.।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) तथा 2 वर्षीय B.Ed. (Special Education)।
  • स्नातक (Graduation) तथा प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.)।

नोट: कक्षा 1 से 5 के उर्दू एवं बांग्ला  शिक्षक पदों के लिए संबंधित भाषा में निर्धारित अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता भी लागू होगी।

Class  6th To  8th
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) तथा प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा।
  • कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर तथा B.Ed.।
  • न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक तथा NCTE के निर्धारित विनियमों के अनुसार 1 वर्षीय B.Ed.।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) तथा 4 वर्षीय B.El.Ed.।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) तथा 4 वर्षीय B.A./B.Sc.Ed. या B.A.Ed./B.Sc.Ed.।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक तथा 1 वर्षीय B.Ed. (Special Education)।
  • न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा 3 वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed.।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ B.C.A. तथा प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/B.Ed./B.Ed. (Special Education)।
  • न्यूनतम 55% अंकों के साथ M.C.A. तथा 3 वर्षीय Integrated B.Ed.-M.Ed.।
  • NCTE के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार Engineering में Graduation (Science और Mathematics specialization के साथ) तथा B.Ed.।
  • B.Sc. (Bio-Technology) या B.Sc. (Electronics) तथा B.Ed.।
Class 9th To  10th  For General Subjects
  • निर्धारित विषय/विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ Graduation या Post Graduation तथा NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed.
  • NCTE के निर्धारित नियमों के अनुसार 45% अंकों के साथ Graduation/Post Graduation + B.Ed. की निर्धारित qualification।
  • NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 4 वर्षीय B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed.।

Note: कक्षा 9 से 10 के पदों में विषय के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवार को जिस विषय के लिए आवेदन करना है, उस विषय की निर्धारित योग्यता को official notification में अवश्य देखना चाहिए।

Class 9th To  10th  For Physical Education
  • सभी उम्मीदवारों के लिए STET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • एक वैकल्पिक विषय के रूप में Physical Education के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ Graduation।
  • 45% अंकों के साथ Graduation तथा Physical Education में Graduation के साथ निर्धारित Association of Indian Universities (AIU) अथवा Indian Olympic Association (IOA) द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य/अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं या एथलेटिक्स में सहभागिता।
  • 45% अंकों के साथ Graduation तथा राष्ट्रीय, राज्य अथवा अंतर-विश्वविद्यालयीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं/एथलेटिक्स में सहभागिता।
  • एक वैकल्पिक विषय के रूप में Physical Education के साथ न्यूनतम 40% अंकों के साथ Graduation।
  • B.P.Ed. (Bachelor of Physical  Education) या इसके समकक्ष 3 वर्षीय Physical Education degree।
  • ऐसे Graduate जिन्होंने School, Inter-Collegiate या National-level sports/games में भाग लिया हो।
  • ऐसे Graduate जिन्होंने State/University level sports/games/athletics में प्रतिनिधित्व किया हो।
  • ऐसे Graduate जिन्होंने Inter-Collegiate sports/games competitions में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया हो या ऐसे कठिन खेल में भाग लिया हो जिसके लिए निर्धारित certificate/qualification है।
  • NCTE के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार Sports Science, Sports Management, Sports Coaching, Yoga, Olympic Education, Sports Journalism आदि में 1 वर्ष के training programme सहित Graduation।
  • NCTE से मान्यता प्राप्त संस्था से Physical Education में कम से कम 1 वर्षीय B.P.Ed. या equivalent qualification।
Class  9th to 10th Music Teachers
  • सभी उम्मीदवारों के लिए STET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ संगीत  शिक्षा में स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष निर्धारित अर्हता।
Class 9th To 10th Lalitkala Teachers
  • सभी उम्मीदवारों के लिए STET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ ललितकला विषय में स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष अर्हता।
Class 9th To 10th Dance Teacher
  • सभी उम्मीदवारों के लिए STET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ नृत्य शिक्षा में स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष अर्हता।
Class 9th To 10th Special School Teacher
  • सभी उम्मीदवारों के लिए STET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
  • भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में B.Ed. तथा वैध CRR Number।
  • अथवा B.Ed. के साथ RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में B.Ed. के समकक्ष Certificate/Diploma तथा वैध CRR Number।
  • अंतर-दिव्यांगता क्षेत्र में 6 माह का अध्यापन प्रशिक्षण।
Class 11th To  12th
  • STET संबंधित विषय में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • कक्षा 11 से 12 के पदों के लिए शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता विषय के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • इसलिए केवल “Graduation + B.Ed.” को सभी 11–12 विषयों के लिए सामान्य qualification नहीं माना जा सकता।
  • उदाहरण के लिए Music Teacher के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ Music Education में Post Graduation अथवा समकक्ष योग्यता निर्धारित है।
  • Agriculture Teacher के लिए 50% अंकों के साथ Agriculture/Horticulture में Graduation तथा निर्धारित विषयों में Post Graduation qualification आवश्यक है।
  • Commerce में नियुक्ति के लिए EPS (Entrepreneurship), Accountancy और Business Studies विषयों के लिए notification में अलग-अलग teacher eligibility test संबंधी नियम दिए गए हैं।

Class 11th & 12th Subject Wise

कक्षा / पद अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
Class 11th–12th General Subjects संबंधित विषय में निर्धारित Post Graduation + B.Ed. अथवा notification में दी गई equivalent qualifications
Class 11th–12th Computer Science Teacher निर्धारित विषय/degree combinations जैसे MCA/M.Sc. Computer Science/IT, BCA/B.Sc. Computer Science/IT आदि में से notification में निर्धारित qualification
Class 11th–12th Music Teacher न्यूनतम 50% अंकों के साथ Music Education में Post Graduation/equivalent qualification
Class 11th–12th Commerce Teacher EPS (Entrepreneurship), Accountancy या Business Studies में संबंधित Teacher Eligibility Test के अनुसार नियुक्ति
Class 11th–12th Subject-wise Qualification Physics, Chemistry, Economics, Commerce, Botany/Zoology और Mathematics के लिए notification में अलग-अलग Post-Graduation subject groups निर्धारित हैं

BPSC TRE 4.0 Eligibility में 5% अंकों की छूट

BPSC TRE 4.0 में निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता के न्यूनतम अर्हतांक में निर्धारित नियमों के अनुसार SC, ST, EBC, BC एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। उम्मीदवार को अपने संबंधित पद एवं विषय की qualification के साथ लागू relaxation की शर्तों को official notification में जरूर जांचना चाहिए।

इतिहास जानें

“TRE 4.0 में योग्यता कक्षा एवं विषय के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। इसलिए उम्मीदवार को जिस विषय/कक्षा के लिए आवेदन करना है, उसकी exact qualification official notification की subject-wise table से मिलानी होगी।

आयु सीमा

पद का नाम न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
प्राथमिक  शिक्षक 18 वर्ष 37 वर्ष तक
मध्य विद्यालय शिक्षक 18 वर्ष 37 वर्ष तक
माध्यमिक शिक्षक 21 वर्ष 37 वर्ष तक
उच्च माध्यमिक शिक्षक 21 वर्ष 37 वर्ष तक

TRE 4 का एग्जाम लेवल औऱ पैर्टन क्या होगा – BPSC TRE 4.0 Notification 2026?

BPSC TRE 4.0 में परीक्षा के अलग-अलग वर्गों के लिए भाषा (अर्हता), सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय के प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं। भाषा (अर्हता) वाले भाग में अंग्रेजी के साथ हिंदी/उर्दू/बांग्ला का व्यावहारिक ज्ञान शामिल है और इस भाग में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य अध्ययन में प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भूगोल से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

नोट्स पढ़ें

 BPSC TRE 4.0 Application Fees Category Wise Required ?

Category / आवेदन Application Fees
प्रत्येक वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क ₹100
एक से अधिक वर्ग के लिए आवेदन प्रत्येक वर्ग के लिए ₹100 अलग-अलग
Biometric Fee (यदि Aadhaar No. नहीं दिया है) ₹200 अतिरिक्त
Bank Charges बैंक के अनुसार अतिरिक्त

नोट: जिन अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में Aadhaar Number अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें ₹200 Biometric Fee अतिरिक्त देनी होगी। आयोग ने दस्तावेज सत्यापन की सुविधा के लिए Aadhaar Number और Aadhaar-linked mobile number देना अपेक्षित बताया है।

BPSC TRE 4.0 Salary Details?

Level Post Basic Pay
Class 1 to 5 Primary Teacher  ₹25,000 + अन्य देय भत्ते
Class 6 to 8 Middle School Teacher ₹28,000+ अन्य देय भत्ते
Class 9 to 10 Secondary Teacher ₹31,000 + अन्य देय भत्ते
Class 11 to 12 Higher Secondary Teacher ₹32,000 + अन्य देय भत्ते

BPSC TRE 4.0 Selection Process

BPSC TRE 4.0 में  शिक्षकों का चयन लिखित परीक्षा (Written Examination) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (Objective/MCQ) होगी। कक्षा/पद के अनुसार परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग निर्धारित किया गया है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न और 150 अंक होंगे तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

ऑनलाइन कोर्स चुनें

वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (Objective/MCQ)

BPSC TRE 4.0 की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (Objective/MCQ) आधारित होगी। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 150 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • प्रश्न का प्रकार: Objective / MCQ
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
  • गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की Negative Marking होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C, D और E विकल्प दिए जाएंगे।
  • यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो E (Unanswered) विकल्प का चयन करना होगा।
  • यदि अभ्यर्थी किसी भी विकल्प का चयन नहीं करता है, तो उस प्रश्न पर भी 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

BPSC TRE 4.0 Written Exam Pattern 2026

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों के लिए

विषय प्रश्न अंक
भाषा (Qualifying) 30 30
सामान्य अध्ययन 120 120
कुल 150 150

परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

कक्षा 1 से 5 के लिए परीक्षा दो भागों में होगी। भाग-I भाषा (Qualifying) में English तथा Hindi/Urdu/Bangla भाषा का व्यावहारिक ज्ञान शामिल होगा। इस भाग में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। भाग-II में General Studies से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए

विषय प्रश्न अंक
भाषा (Qualifying) 30 30
सामान्य अध्ययन 40 40
संबंधित विषय 80 80
कुल 150 150

परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

कक्षा 6 से 8 के लिए परीक्षा तीन भागों में होगी। भाग-I में Language (Qualifying), भाग-II में General Studies तथा भाग-III में संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। संबंधित विषय के लिए उम्मीदवार को निर्धारित subjects में से किसी एक subject का चयन करना होगा।

कक्षा 9 से 10 के शिक्षक पदों के लिए

विषय प्रश्न अंक
भाषा (Qualifying) 30 30
सामान्य अध्ययन 40 40
संबंधित विषय 80 80
कुल 150 150

परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

कक्षा 9 से 10 के लिए भी परीक्षा तीन भागों में होगी। भाग-I में Language (Qualifying), भाग-II में General Studies तथा भाग-III में संबंधित विषय शामिल होगा। संबंधित विषय के लिए उम्मीदवार निर्धारित विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है।

कक्षा 9 से 10 के Special School Teacher पदों के लिए

विषय प्रश्न अंक
भाषा (Qualifying) 30 30
सामान्य अध्ययन 40 40
संबंधित विषय 80 80
कुल 150 150

परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

Special School Teacher (Class 9–10) के लिए भी परीक्षा Language + General Studies + Subject के तीन भागों में होगी।

कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षक पदों के लिए

विषय प्रश्न अंक
भाषा (Qualifying) 30 30
सामान्य अध्ययन 40 40
संबंधित विषय 80 80
कुल 150 150

परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

कक्षा 11 से 12 के लिए परीक्षा तीन भागों में होगी। भाग-I में Language (Qualifying), भाग-II में General Studies तथा भाग-III में संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। संबंधित विषय के लिए उम्मीदवार को निर्धारित subjects में से किसी एक विषय का चयन करना होगा

Written Examination में न्यूनतम अर्हता अंक

प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा:

श्रेणी न्यूनतम अर्हता
सामान्य वर्ग 40%
पिछड़ा वर्ग (BC) 36.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 34%
SC/ST, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थी 32%

TRE 4.0 में Interview नहीं होगा

BPSC TRE 4.0 भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार (Interview) नहीं लिया जाएगा। चयन परीक्षा में प्राप्त प्रदर्शन एवं निर्धारित भर्ती नियमों के आधार पर किया जाएगा।

अधिकतम 5 बार परीक्षा में शामिल होने का अवसर

एक अभ्यर्थी को TRE भर्ती परीक्षा में अधिकतम 5 बार शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

BPSC tre 4.0 documents required?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की पूर्ति करनी होगी जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • आवेदक का मैट्रिक प्रमाण पत्र / अंक पत्र( जन्मतिथि साक्ष्य हेतु ),
  • विज्ञापन के अनुरुप शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक योग्यता एंव शिक्षक पात्रता / दक्षता परीक्षा उत्तीर्णता के अनुरुप सक्षम प्राधिकार के द्धारा निर्गत  प्रमाण पत्र,
  • विज्ञापन के अनुरुप शैक्षणिक योग्यता के अनुरुप अकं प्रमाण पत्र,
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों हेतु लिए क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र ( महिला उम्मीदवारो हेतु पिता के नाम एंव पते से निर्गत क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र ) ( दावा करने की स्थिति में ),
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों हेतु लिए क्रीमीलेयर रहित घोषणा पत्र,
  • अनुसूचित जाति एंव जनजाति के उम्मीदवारो हेतु जाति एंव स्थायी निवासी प्रमाण पत्र  ( महिला उम्मीदवारो हेतु पिता के नाम एंव पते से निर्गत क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र ),
  • आर्थिक रुप से कमजोर वर्गे के  उम्मीदवारों हेतु  तत्संबंधी प्रमाण पत्र,
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र,
  • भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण पत्र,
  • नियोजित शिक्षक संबंधी दस्तावेजे,
  • स्वतंत्रात सेनानी के पोता / पोती / नाती / नातिनी संबंधी प्रमाण  पत्र,
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र ( आधार कार्ड ),
  • हाल का खींचा हुआ 2 फोटो,
  • लिखित परीक्षा हेतु भरे एंव डाउनलोड किये गये आवेदन की प्रति,
  • लिखित परीक्षा के लिए निर्गत Admit Card की प्रति आदि।

अन्त, इस प्रकार हमने आपको पूरी अपडेट प्रदान की ताकि आप आसानी से अपने दस्तावेजो को अपलोड करके  शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर सकें।

How To Apply Online BPSC TRE 4.0 2026?

आप सभी उम्मीदवार जो कि BPSC TRE 4.0 में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले BPSC के Online Portal पर One Time Registration (OTR) करना होगा। OTR पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल तैयार करके TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।

Step 1: BPSC OTR Registration

  • BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको BPSC के आधिकारिक Online Portal पर जाना होगा।
    • यदि आपने पहले से BPSC OTR Registration कर रखा है, तो आपको दोबारा OTR करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप अपने OTR Login Details की मदद से आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
    • यदि आपने अभी तक OTR नहीं किया है, तो सबसे पहले One Time Registration (OTR) करना होगा।
    • इसके लिए BPSC Online Portal पर जाकर New User Registration / OTR Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब Registration के दौरान मांगी गई अपनी Personal Details, Mobile Number, Email ID, Date of Birth एवं अन्य आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
    • आवश्यक OTP Verification पूरा करें और अपना Login Password तैयार करें।
    • OTR Registration पूरा होने के बाद प्राप्त Login Details को सुरक्षित रखें।

    Step 2: DigiLocker और Profile Details

    • OTR Registration की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यदि पोर्टल द्वारा आपको DigiLocker से लिंक करने के लिए कहा जाता है, तो निर्देश के अनुसार अपने DigiLocker Account को लिंक करें।
    • इसके बाद अपने OTR Login Details की मदद से BPSC Online Portal में Login करें।
    • Login करने के बाद अपनी Profile को पूरा करें।
    • Profile में मांगी गई Personal Details, Address Details, Educational Qualification और अन्य आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
    • अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी भरते समय प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट के अनुसार ही details दर्ज करें।

    Step 3: Photograph & Signature

    • Profile में मांगे जाने पर अपना Live Photograph / Photograph तथा Hindi और English में Signature निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
    • अपलोड करने से पहले photograph और signature का format तथा size portal पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अवश्य जांच लें।
    • सभी details सही होने के बाद अपनी Profile को ध्यानपूर्वक verify करें।

    Step 4: Profile Lock करें

    • अपनी Profile में Personal Details, Address, Educational Qualification और अन्य जानकारी भरने के बाद सभी details को अच्छी तरह से जांच लें।
    • किसी भी प्रकार की गलती होने पर Profile Lock करने से पहले उसे सुधार लें।
    • सभी जानकारी सही होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार Profile Lock करें।

    Step 5: TRE 4.0 Application Form भरें

    • Profile Lock करने के बाद BPSC Online Portal में Login करें।
    • अब New Application / Apply Online सेक्शन में जाएं।
    • यहां BPSC TRE 4.0 की भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक उपलब्ध होने पर उस पर क्लिक करें।
    • अब TRE 4.0 Application Form में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
    • उम्मीदवार को अपनी Teacher Eligibility Test (TET) qualification, category, educational qualification, subject/post preference तथा अन्य आवश्यक details सही-सही दर्ज करनी होगी।
    • यदि Guest Teacher के रूप में preference/weightage का दावा कर रहे हैं, तो notification के अनुसार आवश्यक Experience Certificate और Appointment Letter से संबंधित details/document उपलब्ध रखें।

    Step 6: Application Fee जमा करें

    • Application Form में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद निर्धारित Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें।
    • Fee Payment के लिए portal पर उपलब्ध निर्धारित online payment method का उपयोग करें।
    • Payment सफल होने के बाद payment status को अवश्य check करें।

    Step 7: Final Submit करें

    • Final Submission से पहले Application Form में भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें।
    • विशेष रूप से नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, TET details, category, subject/post preference और uploaded documents को verify करें।
    • सभी details सही होने के बाद Application Form को Final Submit करें।
    • Final Submission के बाद प्राप्त Application Form / Acknowledgement / Application Receipt को डाउनलोड करके उसका printout निकालकर सुरक्षित रख लें।

    उपरोक्त सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके आप BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को official notification में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

    Quick Links

    Apply Online (One Time Registration – OTR) Click Here To Apply
    Applicant’s Login Click Here To Login
    Apply Online In BPSC TRE 4.0 (Active Now) Download Official Advertisement ( Active Now)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *