MPSC ट्रेनिंग टेस्ट में हंगामा, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, गड़बड़ी से फूटा गुस्‍सा

0
mpsc

MPSC ट्रेनिंग टेस्ट में हंगामा, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, गड़बड़ी से फूटा गुस्‍सा

mpsc

MPSC training test cancelled: महाराष्ट्र में MPSC कबाइंड ग्रुप बी और ग्रुप C परीक्षा की ट्रेनिंग के लिए होने वाली स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर दो परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी महाज्‍योति (MahaJyoti) और वसंतराव नाइक रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी VANARTI की ओर से आयोजित इस स्क्रीनिंग टेस्ट में पुणे के आंबेगांव और नांदेड के केंद्रों पर छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. छात्रों की ओर से पर्याप्त कंप्यूटर नहीं होने, तकनीकी गड़बड़ी और समय पर परीक्षा शुरू नहीं होने की शिकायतें सामने आईं. इसके बाद दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.

छात्रों की शिकायत के बाद लिया गया फैसला

परीक्षा केंद्रों पर पैदा हुई स्थिति और छात्रों की शिकायतों के बाद महाज्‍योति ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन दोनों केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई है वहां के प्रभावित छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट दोबारा आयोजित किया जाएगा.महाज्‍योति के मैनेजिंग डायरेक्टर मिलिंद नारिंगे और VANARTI के डायरेक्टर प्रशांत वाघे ने एक सर्कुलर के जरिए परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी. इसमें बताया गया कि प्रभावित केंद्रों के छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट फिर से कराया जाएगा.

दोबारा परीक्षा की तारीख का इंतजार

परीक्षा रद्द होने के बाद अब प्रभावित छात्रों की नजर दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख पर है. संस्थानों की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में आगे के निर्देश महाज्‍योति और VANARTI की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे यानी फिलहाल जिन छात्रों की परीक्षा इन दोनों केंद्रों पर रद्द हुई है, उन्हें नई परीक्षा तारीख और उससे जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट का इंतजार करना होगा.

आगे क्या होगा?

महाज्योति और वानार्टी प्रशासन ने एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दोनों प्रभावित केंद्रों की परीक्षा को रद्द करने की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों के प्रभावित छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट दोबारा (Retest) आयोजित किया जाएगा। हालांकि, री-एग्जामिनेशन की नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है, जिसकी जानकारी जल्द ही उनकी आधिकारिक वेबसाइटों पर दी जाएगी।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र (विशेषकर पुणे) में पहले से ही ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक और परीक्षा कैलेंडर में अनियमितताओं को लेकर MPSC उम्मीदवारों का बड़े पैमाने पर आंदोलन चल रहा है।

Leave a Reply